रिंग समोसा

नमस्कार मेरी प्यारी सखियों, आज मैं आप सबके लिए वो डिश लायी हूँ जिसका नाम सुनकर मुँह से पानी आने लगता है। जिसको हम समोसा कहते हैं अब आप कहोगे कि लो जी इसमें क्या नया है समोसा ही        तो है। जी हां है तो समोसा पर आज मैंने इसे एक नया रूप दिया है और नाम भी। देखने मे बेहद आकर्षक और स्वाद आहाहा लाजवाब जिसका नाम कारण रिंग समोसे के रूप में किया। तो फिर करें शुरू रेसिपी...

 सामग्री:-
2कप मैदा(गेंहू आटा)
1/2चम्मच अजवायन
1/2चम्मच कसूरी मेथी
1/2 कटोरी तेल मोयन के लिए
नमक आवश्यकतानुसार

सबसे पहले हम समोसे का आटा तैयार करेंगे इसके लिए हम मैदा या गेंहू का आटा कुछ भी ले सकते हैं( मैंने यहां 2 कप गेहूं का आटा लिया है ) अब उसमें आधा कटोरी मोयन डालकर थोड़ी से अजवायन,नमक ,2 चम्मच दही और कसूरी मेथी क्रश कर के डाली और अच्छे से सारी सामग्री मिक्स कर दी।समोसे और कचौरी का आटा गूँथने में विशेष ध्यान रखना होता है कि उसमें मोयन की मात्रा कम अथवा अधिक भी न हो अन्यथा वो या तो बहुत कठोर बनेंगे या फिर बहुत तेल सोक लेंगे। इसकी सही माप हम आटे में तेल डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और मुट्ठी में आटे हो बांध कर देखेंगे यदि उसका लड्डू से बनता है अथवा आटा इक्कठा होता है तो फिर पानी डालकर उसको सॉफ्ट गूथ लेंगे और रेस्ट करने रख देंगे 15 मिनट बाद फिर से हाथों पर तेल लगाएंगे और फिर उसको थोड़ी देर और मसलकर 10 मिनट और रेस्ट कराएंगे।

सामग्री:- (भरावन के लिए)

3-4 बड़े आलू उबले और मैश किए
1 बड़ा प्याज काटा हुआ
1/2 कप उबले मटर
8-10 काजू
ड्राई मसाले- हल्दी, मिर्ची, धनिया, नमक,गरम मसाला, 
हरा धनिया, हरी मिर्ची बारीक कटी

तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार

विधि:-

सबसे पहले हम 1 कढ़ाई में तेल डालकर प्याज फिर काजू को सुनहरा करेंगे फिर उसमे उबले मटर और हरी मिर्च रोस्ट करेंगे फिर सारे ड्राई मसाले भूनते हुए मसले हुए आलू मिक्स करके अच्छे से सब मिक्स करेंगे और फिर इस मिश्रण हो ठंडा कर लेंगे।
अब आटे की लोइयां बना लेंगे और उन्हें लगभग चौकोर से आकर में बेलेंगे (चौकोर बनाने के लिए साइड से थोड़ा कट करके शेप दे सकते हैं )और उसके एक किनारे से थोड़ा आगे एक स्ट्रेट लाइन में आलू का मिश्रण सेट करके एक बार रोल करेंगे और इसके आगे के हिस्से को ऐसे काट लगे कि वो किनारे से जुड़ा रहे और ऐसे ही उसको आगे रोल करते जायेगे, पूरा रोल करने के बाद उसको एक मोड़ देकर रिंग का आकार देंगे और जॉइंट पर थोड़ा आटे और पानी का पेस्ट लगाकर एक स्टैप लगा के बंद करेंगे कि उसका जॉइंट नजर न आये और बस माध्यम आंच पर करारा तले फिर खट्टी मीठी चटनी और दही डालकर सर्व करें बहुत टेस्टी लगता है।और बच्चों को तो बहुत पसंद आता है। 
बस तो आप भी बनाये खाएं और खिलाएं और मुझे बताएं कैसी लगी आपको मेरी ये डिश।
धन्यवाद🙏🙏



Ring Samosa ☺️☺️☺️☺️

Add caption

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

मन के हारे हार , मन के जीते जीत