कैरेमल क्रंच रेसिपी
कैसी हो मेरी प्यारी सखियों🤗🤗
गर्मियों का मौसम मतलब छुट्टियां,अब शुरू होंगी बच्चों की
नई- नई फरमाइशें... किसी को जूस, आइस क्रीम, पिज्जा चॉकलेट तो कभी कुछ और तो घबराने का नही बस मुझे बताएं कि कौन सी रेसिपी जाननी है तो मैं झटपट शेयर कर दूंगी। ठीक है मेरी सखियों...
तो आज मैं आपके लिए बहुत ही सिंपल पर मोस्ट यूज़फुल है जी हां ये रेसिपी आपको icecream , cake और chocolete बनाने में काम आएगी कैसे???
आइए बताते हैं कैरेमल क्रंच का यूज़ आप बटरस्कॉच आइस क्रीम में कर सकते हैं, केक की डेकोरेशन में कर सकते है और चॉकलेट बनाने में भी आप इसका यूज़ कर सकते हैं (आपको कोई भी रेसिपी जाननी हो तो बस कॉमेंट बॉक्स में बता दें )इसका प्रयोग करके आप किसी भी डिश में चार चाँद लगा सकते है।तो चलिए रेसिपी डिसकस कर लेते हैं...
सामग्री:-
5 टेबल स्पून चीनी
2 टेबल स्पून क्रषड ड्राई फ्रूट्स
1टेबल स्पून बटर
विधि:-
सबसे पहले एक पैन में चीनी डालकर लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए मेल्ट कर लेंगे जैसे ही चीनी कैरेमलाइज हो जाये उसमें तुरंत ड्राई फ्रूट ऐड करेंगे और गैस को तुरंत ऑफ कर देंगे फिर ग्रीस की हुई ट्रे में सारा बैटर शिफ्ट कर देंगे औऱ ठंडा होने पर आप इसको प्लेट से आसानी से निकलकर क्रश कर के स्टोर करें और जब जरूरत हो प्रयोग करें।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें