होममेड डार्क चॉकलेट रेसिपी
नमस्कार मेरी प्यारी सखियों, कैसी हो सब??
आशा करती हूं आप सब अच्छे होंगे, और अगर नही हो तो आज मैं जो रेसीपी शेयर करने जा रही हूँ उसको बनाकर खाओगी तो एकदम अच्छी हो जाओगी। जी हां आजकल मार्केट से कुछ भी लाओ तो बिना प्रेजर्वेटिव के कुछ मिलता ही नही तो समझ नही आता क्या खाएं और क्या न खाए खासकर बात अगर बच्चों की हो तो हर मां बहुत सतर्क रहती है मेरी तरह, तो अब बच्चों को चॉकलेट भी खिलाएंगे पर खुद की बनी क्वालिटी प्रोडक्ट्स यूज़ करके क्यों ????
तो चलिए स्टार्ट करते हैं...
सामग्री:-
1/3 कप कोकोनट ऑइल
1/3 कप पिसी चीनी
3 टेबल स्पून कोको पाउडर
1,1/2 टेबल स्पून मिल्क पाउडर
विधि:-
सबसे पहले हम एक कढ़ाई या पतीला लेंगे उसमें 1 गिलास पानी डालकर गैस पर चढ़ा देंगे फ्लेम मीडियम ही रखेंगे अब उसके ऊपर एक स्टैंड रख देंगे, फिर एक अन्य बर्तन या काँच का बर्तन स्टैंड पर रखेंगे ध्यान रहें कढ़ाई का पानी स्टैंड के ऊपर रखे बर्तन को छूना नही चाहिए। अब उसमें कोकोनट ऑयल डालकर मेल्ट करेंगे फिर पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और फिर कोको पाउडर और मिल्क पावडर डालकर अच्छे से स्मूथ बैटर बना लेंगे ।बस फिर चॉकलेट मोल्ड में डालकर फ्रीज में 2 घंटे रखें बस फिर चॉकलेट रेडी है। इसी तरह मिल्क चॉकलेट भी बना सकते है इसमें हम कोको पावडर के स्थान पर मिल्क पावडर यूज़ करेंगे।
नोट- अगर मिल्क पावडर मोटा है तो उसे मिक्सी में महीन पीस लें और सभी सूखी सामग्रियों को हमेशा छानकर प्रयोग में लें।





Delicious ❤️😋
जवाब देंहटाएं