सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्रदर्शित

रिंग समोसा

नमस्कार मेरी प्यारी सखियों, आज मैं आप सबके लिए वो डिश लायी हूँ जिसका नाम सुनकर मुँह से पानी आने लगता है। जिसको हम समोसा कहते हैं अब आप कहोगे कि लो जी इसमें क्या नया है समोसा ही          तो है। जी हां है तो समोसा पर आज मैंने इसे एक नया रूप दिया है और नाम भी।  देखने मे बेहद आकर्षक और स्वाद आहाहा लाजवाब जिसका नाम कारण रिंग समोसे के रूप में किया। तो फिर करें शुरू रेसिपी...  सामग्री:- 2कप मैदा(गेंहू आटा) 1/2चम्मच अजवायन 1/2चम्मच कसूरी मेथी 1/2 कटोरी तेल मोयन के लिए नमक आवश्यकतानुसार सबसे पहले हम समोसे का आटा तैयार करेंगे इसके लिए हम मैदा या गेंहू का आटा कुछ भी ले सकते हैं( मैंने यहां 2 कप गेहूं का आटा लिया है ) अब उसमें आधा कटोरी मोयन डालकर थोड़ी से अजवायन,नमक ,2 चम्मच दही और कसूरी मेथी क्रश कर के डाली और अच्छे से सारी सामग्री मिक्स कर दी।समोसे और कचौरी का आटा गूँथने में विशेष ध्यान रखना होता है कि उसमें मोयन की मात्रा कम अथवा अधिक भी न हो अन्यथा वो या तो बहुत कठोर बनेंगे या फिर बहुत तेल सोक लेंगे। इसकी सही माप हम आटे में तेल डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और म...

हाल ही की पोस्ट

कैरेमल क्रंच रेसिपी

होममेड डार्क चॉकलेट रेसिपी

Khaman dhokla

Daal Bati

मन के हारे हार , मन के जीते जीत